फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल सिंह को सौंपी एचआरटीसी रिकांगपिओ परिचालक संघ की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन रिकांगपिओ इकाई की बैठक रविवार को प्रांत प्रधान वीरचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रिकांगपिओ परिचालक यूनियन इकाई की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से गोपाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

उदय कुमार को प्रधान, वीरेंद्र कुमार वरिष्ठ उपप्रधान, वीर सैनी, अवनीत कुमार, सुरेंद्र कुमार को उपप्रधान, भानू राणा सचिव, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार सह सचिव, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, कल्याण सिंह सह कोषाध्यक्ष, सुदर्शन, राजेश कुमार संगठन सचिव, प्रेम नेगी, अंकुश कुमार मुख्य सलाहकार, विजय, रामकृष्ण और प्रवीण कुमार सलाहकार, विशाल शर्मा, संजय लेखा परीक्षक, सुरजीत चौहान, अभिषेक और अविनाश को मीडिया प्रभारी चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में गुलाब सिंह, कमल देव, विनोद कुमार, विक्रमजीत, सुरेश, लाभ सिंह, राजेश, महेंद्र, कमल दीप, गोल्डी, विद्यासागर, अजय, अभिषेक, अतुल जरयाल, मुनीश, रजनीश, अनिल, संदीप और धर्मपाल को शामिल किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल सिंह ने आरएम किन्नौर से रिकांगपिओ-काजा डिपो के सभी चालकों को दिए गए स्नो किट के आधार पर परिचालकों को भी स्नो किट प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रांत प्रधान वीरचंद ने रिकांगपिओ इकाई की नई कार्यकारिणी बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने 565 परिचालकों को नियुक्ति और 931 परिचालकों की नियमित करने और 261 परिचालकों को सब इंस्पेक्टर के लिए एसीआई मंगवाने पर हिमाचल परिचालक संघ की ओर से प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण चंद्र, महासचिव यशवंत ठाकुर, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें