फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्थिक मिस्टर और सिमरन के सिर सजा मिस फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
सार्थिक मिस्टर और सिमरन के सर सजा मिस फेयरवेल का खिताब - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ रामपुर अभिषेक कुमार गर्ग बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सेवानिवृत्त प्रवक्ता रूप सिंह विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य रतन गुप्ता ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन ग्यारहवीं की छात्रा दिव्या ने किया। मुख्यातिथि ने संबोधन में बच्चों को कड़ी मेहनत करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यालय परिसर को छोड़कर जा रहे हैं, तो उनका अपना लक्ष्य होना चाहिए कि उन्हें जीवन में क्या बनना है? उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सार्थिक को मिस्टर और सिमरन जोशी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
पाठशाला की छात्रा सरिता जोशी ने मुख्यातिथि का आभार जताया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य विनोद मेहता, मंदोदरी, हर्ष लता, उषा देवी, अजय, वीरेंद्र, सुन्नंदा, श्यामलता, शांता कपूर, संजय नेगी, विजय गौतम, सुनील, अनिल, शर्मिला, सीता, विनोद, डिंपल, हरीश, संदीप, मीरा, गीता, कृष्ण, संगीता, कला देवी, जियालाल और कलावती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें