फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धसैनिक बल ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इंडियन पैरामिलिट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक अध्यक्ष एनडी बेश्टू में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में सबसे पहले सीडीएस बिपिन रावत की आकस्मिक मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष बेश्टू ने कहा कि सीडीएस की मृत्यु से पूरे देश को बहुत क्षति पहुंची है। बैठक में अन्य सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में 80 से 70 वर्ष की एडिशनल क्वांटम ऑफ पेंशन कम करने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंगलवार (आज) केंद्रीय समिति दिल्ली में वीके शर्मा की अध्यक्षता में हो रही सभा में भी इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाने की संभावना है। बैठक में कैंटीन की सुविधा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार की हिम केयर और आयुष्मान कार्ड का लाभ देने सहित कई अन्य मांगें भी उठी।
उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जो बैठक कुमारसैन और रोहडू़ में हाल ही में आयोजित हुई, उन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में अध्यक्ष ने सभी समितियों सदस्यों को भी अवगत करवाया। इस मौके पर डीजे खिंगटा, रामलाल चौहान, लेखराज मेहता, दुर्गा सिंह, सोहन मांटा, रुकमा देवी, जयलाल, मस्तराम, रोशन लाल, मुर्की लाल, संसार दास, साध राम, डामल शर्मा, वीर सिंह चौहान, बुद्धि राम, मोहन नेगी, सिकरु राम और सीआर कौशल सहित कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें