फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कोरोना के आठ मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। एक महीने में जिले में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसमें दो पर्यटक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। संक्रमितों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नौ जून को महाराष्ट्र की महिला पर्यटक सुमित्रा (55) और 28 मई को स्वरूप दत्त (47) कोलकाता किन्नौर घूमने आए थे। यहां उनकी कोरोना जांच की गई तो दोनों संक्रमित पाए गए। इसके बाद वे दोनों अपने पैतृक गांव चले गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य छह व्यक्ति जिले से ही संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 96 हजार 425 सैंपल एकत्रित किए हैं।
इसमें 4459 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 91 हजार 966 सैंपलों की रिपोर्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक 41 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें