रिकांगपिओ (रामपुर)। किन्नौर जिले में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शाम करीब सात बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 आंकी गई।
इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की अभी तक सूचना नहीं है। इससे पहले छह फरवरी को भी किन्नौर में 4.1 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इससे उरनी, चोलिंग और काकस्थल के समीप नेशनल हाईवे-5 पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गई थीं, जिससे करीब एक घंटा एनएच बाधित रहा था।