पीजी कॉलेज रामपुर की कामॅर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के सदस्य सामुहिक चित्र में
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में कॉमर्स एसोसिएशन का गठन वीरवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. टीडी वर्मा ने की। बैठक में डॉ. राजन नेगी को सर्वसम्मति से कॉमर्स एसोसिएशन का जिम्मा सौंपा गया। इसके अतिरिक्त निवेदिता शर्मा को उपाध्यक्ष, रितिका भारद्वाज को सचिव और अमन मेहता को सह सचिव चुना गया।
प्रशांत, सुनील, पूजा, इशानी, प्रदीप, शबनम, दोजम और किरण को सलाहकार बनाया गया। प्रियवर्त को मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया। अनिरुद्ध, पूजा, इशा, शालू, दिव्यांशी, मुनीश और बिशम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रो. विचित्रा मोहिनी, सुरेखा नेगी, प्राची, राहुल, सूर्यांश, पूनम, शगुन, पवनीश, तुषार और विक्की को सदस्य बनाया गया।