कुश्वा पहुंचने पर विधायक लोकेंद्र कुमार का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
अपार आस्था के संगम ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से किया सराबोर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के कुशवा में माता देवी दमासन के नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में आस्था का सैलाब उमड़ा। दूर-दूर से श्रद्धालु प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों ने मंदिर में शीश नवाया और सुख समृृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मिक अनुष्ठान में चारों ओर गूंजते जयकारों, भक्ति में लीन श्रद्धालुओं और अपार आस्था के संगम ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने माता के समक्ष शीश नवाया और प्रार्थना कि माता देवी की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। विधायक ने दौरे के जन समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर, जीवन चौहान, भोला दत्त गुप्ता और बृज लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भी प्राण-प्रतिष्ठा में शरीक होने का कार्यक्रम था, लेकिन शिमला में आवश्यक बैठक के कारण मंत्री धार्मिक अनुष्ठान में पहुंच नहीं पाए।
कुश्वा पहुंचने पर विधायक लोकेंद्र कुमार का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक