फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता गुडारू की नवनिर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

विज्ञापन
गिल्टाड़ी गांव में देवता गुडारू महाराज मंदिर मे पालकी प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
देवताओं के चिह्न स्वरूप डोरिया भी विशेष रूप से किए आमंत्रित
विज्ञापन

10 दिसंबर को पूर्णाहुति के बाद गांव में होगा धाम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंंसी
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के गिल्टाड़ी गांव में देवता गुडारू की नवनिर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को हवन यज्ञ के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा के साथ गांव की महिलाओंं ने अनुष्ठान की शुरुआत की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित रहे। गिल्टाड़ी गांव में गुडारू देवता महासू देवताओं में एक प्रमुख देवता हैं। देवता गुडारू की गिल्टाड़ी के अतिरिक्त झालटा और क्वालटा गांव के लोग भी पूजा करते हैं। देवता गुडारू के वजीर लायक राम जगटा ने बताया कि पालकी की प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर महासू देवता के मूल स्थान हनोल (उत्तराखंड) से बोठा महासू, वाशिक महासू, पवासी महासू और चालदा महासू देवताओं के चिह्न स्वरूप डोरिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी देवता गिल्टाड़ी पहुंच गए हैं। मंदिर में हवन यज्ञ चलता रहेगा। 9 दिसंबर को देवता पबासी ठडियार उत्तराखंड और देवता गुडारू डिसवाणी की पालकी पहुंचेगी। 10 दिसंबर को पूर्णाहुति के बाद गांव में धाम का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसंबर को देवताओं की विदाई का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

इनसेट
सांस्कृतिक धरोहरों को संजोकर रखें : मंत्री
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवनिर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचकर शीश नवाया और देवताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुष्ठान हमारी देव संस्कृति का प्रतीक हैं। यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरों को संजोकर रखें। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि संस्कृति हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है। वर्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना होगा। यह भी जरूरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से भी जुड़े रहें। इस अवसर पर निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा, देवता कमेटी के सदस्यों सहित सभी विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें