किन्नौर जिले के रल्ली स्कूल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने वीरवार को किन्नौर जिले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रल्ली के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली निर्धारित सुविधाओं के बारे भी जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि जिले के मतदान केंद्रो पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि मतदान वाले दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।