विज्ञान समारोह के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देते छात्र छात्राएं।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में विज्ञान विभाग ने दो दिवसीय विज्ञान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज प्राचार्य पीसीआर नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि विशेषातिथि के रूप में डॉ. प्रवीण भाटिया मौजूद रहे। दो दिवसीय समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय विज्ञान समारोह में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल प्रेजेंटेशन, चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। समारोह के दूसरे दिन विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी, किन्नौरी और पंजाबी नृत्य पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञान समारोह में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, शीतल द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन राइटिंग में दीपाली प्रथम, हर्षिता द्वितीय और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन सचिव और साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरिचंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विज्ञान विभाग की करवाई गई गतिविधियों का ब्योरा रखा।
प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में विज्ञान विभाग के आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन को छात्रों के लिए काफी लाभप्रद बताया।