रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में बुधवार दोपहर बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने रामपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कर मारपीट करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर के पिज्जा मानिया दुकान में काम करने वाला अजय दोपहर बाद करीब तीन बजे रामपुर के अमरज्योति भवन में पिज्जा देने जा रहा था। इसी बीच दिनेश इंडस्ट्री के साथ तीन युवकों ने अजय को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अजय की आंख पर चोटें आई हैं। आरोपियों ने अजय का मोबाइल भी तोड़ डाला। इन युवाओं ने अजय को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद अजय जैसे तैसे जान बचाकर भागा और अपनी दुकान पहुंचा। इसके बाद अजय पुलिस चौकी रामपुर पहुंचा और मारपीट की शिकायत दर्ज की। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने कहा कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।