फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में पर्यटक की तबीयत बिगडने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन

बंगाल से छितकुल घूमने आया है पर्यटकों का दल
पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन वैली सांगला में एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सैलानी अपने दो दोस्तों के साथ निजी होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके साथ आए दोस्तों को सौंपकर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को किन्नौर जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल छितकुल में तीन दोस्त घूमने आए थे। छितकुल घूम कर शाम को यह सभी सांगला के एक निजी होटल में ठहरे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे सैलानी पुलक देय (55), पुत्र नंद लाल देय, निवासी गोपाल लाल ठाकुर रोड, वारानगर नॉर्थ 24 परगानस, वेस्ट बंगाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पर्यटक के साथ आए दोस्तों और होटल के कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी पवन कुमार, एएसआई ईश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद और आरक्षी कपिल की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके साथी के सुपुर्द कर दिया। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि प्राथमिक जांच में पर्यटक की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें