चौपाल (रोहडू़) उपमंडल चौपाल में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 5 हो गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। उपमंडल चौपाल में कुल 64 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें एसबीआई चौपाल के प्रबंधक और एक अन्य कर्मचारी संक्रमित पाए गए। उपमंडल चौपाल में 15 से 18 वर्ष के 416 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, अस्पताल, मंदिर, स्कूल व दुकानों में यदि कोई जाता है तो उसे एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। धार्मिक संस्थानों में भंडारे, लंगर आदि पर रोक है।