फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई को लेकर रिकांगपिओ में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
मंहगाई को लेकर रिकांगपिओ में सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर रोष रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
जिला किन्नौर कांग्रेस कल्पा ब्लॉक और किन्नौर कांग्रेस महिल ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। किन्नौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ चौक से लेकर मुख्य बाजार होकर रैली निकाली और वापस रिकांगपिओ चौक पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के शासनकाल में देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि किन्नौर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये और डीजल 92 रुपये लीटर से भी ऊपर हो गया है। इसके साथ ही सरिया, सीमेंट और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतें भी इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि ये चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर हो गईं हैं। आम आदमी के लिए घर बनाना सपना ही रह गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की है कि बढ़ती कीमतों पर तुंरत लगाम लगाएं, अन्यथा कांग्रेस भविष्य में और उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान सरोज नेगी, बीडीसी सदस्य ललित पंचारस, पूर्व बीडीसी कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष सीमा नेगी, रक्षम पंचायत प्रधान सुशील नेगी, किंगफेड फेडरेशन निदेशक राजकुमार, मीना कुमारी, कृष्णा कुमारी और सुभद्रा देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें