फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमिक गांव में लोगों को बताए कानूनी अधिकार

विज्ञापन
विश्व के सबसे ऊंचे कॉमिक गांवमें विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को जानकारी देते सचिव विधिक सेवा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। काजा खंड के तहत विश्व के सबसे ऊंचे कॉमिक गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ कानूनी तौर पर साक्षर बनाना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर में प्राधिकरण की ओर से दी जा रही निशुल्क कानूनी सहायताओं के बारे में भी जागरूक करना है। इसमें लोगों से आपसी झगड़ों को पंचायत स्तर, मध्यस्थता और लोक अदालत के माध्यम से निपटाने पर बल दिया। शिविर में प्राधिकरण के सौजन्य से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जा रही निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी।
शिविर का उद्देश्य जिले के ऐसे सभी व्यक्ति जो आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति महिलाएं, असहाय, नाबालिग बच्चे, ऐसी महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्ति जिनका कोई सहारा नहीं है और जिन्हें बुढ़ापे में अकेला छोड़ दिया जाता है को कानूनी अधिकारों से अवगत करवाना है। इस मौके पर विशेष तौर पर खंड विकास अधिकारी डोलकर, ग्राम पंचायत प्रधान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें