फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू के चिड़गांव में व्यक्ति पर दराट से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत टोडसा के लिंबडा गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामल सामने आया है। व्यक्ति पर कुछ लोगों ने दराट से हमला कर दिया है जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हमले में घायल गोविंद राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह साढे़ सात बजे के आसपास वह खेत से घर वापस लौटते गांव के समीप हलोट नाले के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उस पर दराट से हमला किया गया।
दराट से हमला करने के बाद आरोपियों ने उसे धक्का देकर नाले में गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसको लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के कई घाव पाए गए हैं। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि आरोपी घटना के बाद गांव से फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें