फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बंद पुलिस ने रेस्क्यू किए रास्ते में फंसे लोग

विज्ञापन
हिमपात से चौपाल शिमला मार्ग पर फंसे वाहन। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू) हिमपात से चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग अवरुद्ध है। इस सड़क पर एचआरटीसी की कोई बस नहीं चल रही है। इस सड़क पर छोटे वाहनों और बसों में फंसे लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। लोनिवि की ओर से सड़क खोलने का काम खराब मौसम में जारी है।
विज्ञापन

इसके अलावा चौपाल क्षेत्र क संपर्क सड़क खिड़की-मड़ोग, पुजारली-माटल, सरांह, चौपाल-झिन्ना, देवत-कुम्बडा, बमटा-माटल, झोखड, कुपवी समेत दर्जनों संपर्क मार्ग पर यातायात ठप है। चौपाल-शिमला मार्ग पर खिड़की और चम्बी के बीच फंसे दर्जनों वाहनों को चौपाल पुलिस ने धक्के मारकर निकाला। इस मार्ग पर परिवहन निगम की तीन बसों और छोटे वाहनों में फंसे यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचाया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जगदीश चंद कानूनगो ने कहा कि चौपाल शिमला मार्ग पर मशीनें लगातार बर्फ साफ कर रही हैं। जल्दी ही सभी मार्ग खोल दिए जाएंगे। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि यातायात सामान्य बनाने के लिए जेसीबी, डोजर, टिपर और पर्याप्त मात्रा में मजदूरों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा हिमपात से अवरुद्ध सभी सड़कों को यातायात के लिए शीघ्र खोल दिया जाएगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें