रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के पिप्टी क्षेत्र में सोमवार रात किन्नौर के चार युवकों से 24.70 ग्राम चरस बरामद की है। मुख्य आरक्षी हुकम लाल की अगुवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था।
इस दौरान करीब 9:05 बजे एक कार में बैठे चार लोग दिखे। पुलिस दल को देखकर चारों युवक घबरा गए। तलाशी के दौरान उनसे 24.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने युवक कमल किशोर (38), निवासी गांव सुसरा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर, कुलवंत सिंह (28), गांव एवं डाकघर कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, वीरेंद्र कुमार (27), गांव एवं डाकघर कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और तीरथ राम (34) गांव एवं डाकघर कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस ने चार युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद