फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के 75 साल: आपके सुझावों पर चुने गए हिमाचल के नायक देखें आप ही की साइट पर

Tue, 18 Apr 2023 03:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अमर उजाला की 18 अप्रैल, 1948 को आगरा से शुरू हुई यात्रा यदि 75 सालों से अनवरत चलती रही, तो इसके पीछे हमारे सुधी पाठकों का भरोसा मुख्य शक्ति रहा है। सही मायने में पाठक ही हमारे नायक हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल के नायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की 18 अप्रैल, 1948 को आगरा से शुरू हुई यात्रा यदि 75 सालों से अनवरत चलती रही, तो इसके पीछे हमारे सुधी पाठकों का भरोसा मुख्य शक्ति रहा है। सही मायने में पाठक ही हमारे नायक हैं। आज का आवरण हमारे इन्हीं नायकों के नाम...इसे आप पाठकों की तस्वीरों से ही बनाया गया है। अमर उजाला परिवार आपका हृदय से अभिनंदन करता है।

विज्ञापन




...और ये हैं आपके नायक
कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया। पाठकों के सुझावों के आधार पर हिमाचल के नायक...

अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठक भी हमारे जश्न में भागीदार रहे...सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची।
1.दलाई लामा, धर्मगुरु
2. पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती, चिकित्सक
3. पद्मश्री अजय ठाकुर, कबड्डी खिलाड़ी
4. पद्मश्री ललिता वकील, चंबा रुमाल के लिए विख्यात
5. अनुपम खेर, अभिनेता
6. पद्मश्री नेकराम शर्मा, प्राकृतिक खेती के लिए सम्मानित
7. पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया, दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक
8. मुस्कान, राज्य चुनाव आयोग की यूथ एंबेसडर
9. आशीष चौधरी, ओलंपियन मुक्केबाज
10. हवलदार संजय कुमार, पमरवीर चक्र विजेता 
11. गीता ठाकुर, डब्ल्यूएचओ की कैलेंडर गर्ल
12. आस्था, राष्ट्रीय युवा संसद की विजेता
13. पद्मश्री विद्यानंद सरैक, साहित्यकार
14. सतवंत अटवाल, हिमाचल की पहली महिला आईपीएस अफसर
15. विजय शर्मा, पुलिस बैंड हॉरमनी ऑफ पाइन्स के लीडर
16. राजीव नैयर, क्रिकेटर 
17. प्रो. महावीर सिंह वर्मा, शिक्षाविद् 
18. शिवा केशवन, अर्जुन अवार्डी
19. निषाद कुमार, टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता
20. कंगना रणौत, अभिनेत्री
21. प्रीति जिंटा, अभिनेत्री
22. नेम चंद ठाकुर, लेखक
23. मोहित चौहान, बॉलीवुड गायक
24. श्रीश्री1008 सुग्रीवानंद जी महाराज, धर्मगुरु
25. सुषमा वर्मा, क्रिकेटर
26. पद्मश्री सत्यदेव, समाजसेवी
27. दीपक ठाकुर, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी
28. नैंसी, पहली महिला एंबुलेंस चालक
29. पद्मश्री मुसाफिर राम भारद्वाज, पारंपरिक वाद्य यंत्र कलाकार
30. रेणुका ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
31. समीर सोनी, अभिनेता
32. पद्मश्री डॉ. देवेंद्र सिंह राणा, चिकित्सक 
33. वरुण कुमार, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी
34. बाबा बाल जी महाराज, धर्मगुरु
35. कुलदीप शर्मा, हिमाचल के नाटी किंग
36. ब्रिगेडियर (रिटा.) खुशाल ठाकुर, कारगिल हीरो
37. विजय कुमार, निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता
38. पद्मश्री करतार सिंह सौंखले, हस्तशिल्प कलाकार
39. नितीश भूलनी, टीवी कलाकार 
40. रूबीना दिलैक, अभिनेत्री
41. आरपी सुमन, व्यवसायी
42. विकास ठाकुर, वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता
43. कमला देवी, वन संरक्षण में सक्रिय
44. कविता ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
45. बलजीत कौर, माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही
46. सीमा ठाकुर, पहली महिला बस चालक
47. संजय सिंगला, व्यवसायी
48. संजीव ठाकुर, कबड्डी प्रशिक्षक
49. संजीव अत्री, शिक्षक
50. यामी गौतम, अभिनेत्री
51. सीमा शर्मा, रंगकर्मी
52. केहर सिंह ठाकुर, रंगकर्मी 
53. तनुजा कंवर, क्रिकेटर
54. समरेश जंग, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता निशानेबाज
55. शांतनु, समाजसेवी
56. सीता गुसाईं, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान
57. ज्योतिका  दत्ता, तलवारबाजी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
58. डॉ. जगतराम, चर्चित नेत्र सर्जन
59. जय चौधरी, अंताराष्ट्रीय व्यवसायी
60. हंसराज रघुवंशी, गायक n 61. ट्विंकल, बाल कलाकार
62. प्रियंका नेगी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
63. लेफ्टिनेंट प्रतिभा जमवाल, सागर परिक्रमा करने वाली नौसेना की महिला टीम की सदस्य
64. जोगिंद्र सिंह, एचआरटीसी परिचालक
65. आंचल ठाकुर, स्कीइंग में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता
66. तुलसी रमण, साहित्यकार
67. ऋषि धवन, क्रिकेटर 
68. डा. राजबहादुर, विख्यात सर्जन
69. नीरू चांदनी, लोक गायिका
70. अरुणोदय, केबीसी फेम
71. करनैल राणा, लोकगायक
72. कुलभूषण उपमन्यु, पर्यावरणविद्
73. सैन्नी अशेष, साहित्यकार 
74. प्रेम सिंह चौहान, बागवान
75. दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली), रेसलर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें