फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई में मारपीट और गाली गलौज पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना क्षेत्र शाहतलाई के अंतर्गत तरेलू गांव में पानी को लेकर दो भाइयों में हाथापाई मारपीट में बदल गई। इस संदर्भ में तलाई थाना में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिंद्र सिंह ने तलाई पुलिस को अपने भाई के खिलाफ शिकायत दी। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के घर में लगे नल में पानी नहीं आ रहा था। उसने अपने भाई को कहा कि मेरे नल में पानी नहीं आ रहा है, आप अपने नल को बंद कर दो ताकि हमें भी पानी आ सके। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल ने कहा कि केस दर्ज है, पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें