फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो साल पहले सड़क, आज तक ग्रामीणों बस आने की आस

बिजमल पंचायत के आर गांव के लिए दिसंबर 2022 से परिवहन निगम की बस सेवा पड़ी है बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । बिजमल पंचायत के आर, शिरगा,पि मठा, आरलानी और लिलीधार गांव के लिए दिसंबर 2022 से लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। कई गांव के लोग आज भी बस सेवा की मांग करते थक चुके हैं। ग्रामीणों को बाजार तक पहुंचने के लिए छोटे वाहनों में दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है। इस सड़क को पास करने के बाद दो साल से दोबारा परिवहन निगम की बस नहीं चली। आर गांव के निवासी नारायण सिंह चौहान और अत्तर सिंह राणा ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग की ओर से बनाई गई शटल-आर सड़क प्रशासन ने दिसंबर 2022 में भारी वाहनों के के लिए पास कर दी थी। इस सड़क के बनने के बाद ग्रामीणों को आस थी कि अब गांव के लिए भी परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो जाएगी। दो साल का समय निकल गया है। गांवों से प्रतिदिन स्कूल व काॅलेज के करीब 30 छात्र, 25 के करीब सरकारी कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में आम लोग बाजार पहुंचते हैं। लोगों को गांव से बाजार नेरवा तक हर दिन 21 किलोमीटर सफर किराये के वाहनों में करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बस सुविधा न होने के कारण मजबूरी में आर गांव से नेरवा के लिए लगभग 80 रुपये किराया देना पड़ रहे हैं। परिवहन निगम की बस में इसका आधा किराया भी नहीं लगता।
लोगों को हो रही परेशानी
बिजमल पंचायत के प्रधान मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य राम चंद, पूर्व प्रधान बबिता राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि नेरवा से आर को प्राथमिकता के आधार पर बस सेवा लगाई जाए। उनका कहना है कि सड़क से जुड़ने की खुशी जरूर हुई, लेकिन आम लोगों को आज भी बस न चलने से परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें