रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 10 जुलाई को गोपालपुर में होगा। सम्मेलन में विस क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान बसपा उम्मीदवार के चयन पर भी चर्चा की जाएगी।
यह बात विस क्षेत्र रामपुर प्रभारी मंगलदास ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी मंडी लोकसभा क्षेत्र प्रो. प्रेम कुमार हवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस दौरान प्रदेश महासचिव कैलाश चंद नेगी जिला अध्यक्ष शिमला सुरेश कुमार सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत रहेंगे। रामपुर विस क्षेत्र के अध्यक्ष प्यारे लाल ने बताया कि भाईचारा बनाओ यात्रा और अन्य कार्यक्रमों से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के प्रति नई चेतना का संचार हुआ है।
इसको देखकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन रामपुर उपमंडल गोपालपुर घाटी में करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के चयन पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशनिर्देश अनुसार 50 फीसदी पदों पर युवाओं और महिलाओं को टिकट देने के पैमाने का भी खास खयाल रखा जाएगा।