फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से सिखाए आपदा से निपटने के गुर

विज्ञापन
रंदल स्कूल में जुआरे कार्यक्रम के दौरान नाटक पेश करती छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंदल में विद्यार्थियों को नाटक के माध्यम से आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। जुआरे नाटक के जरिये विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि प्राकृतिक आपदा आने पर कैसे बचाव कार्यों को अंजाम देना चाहिए। कार्यक्रम में टीजीटी विरेंद्र सिंह के निर्देशन में स्कूल के छात्रों ने ब्रौ पंचायत का जोखिम एवं संसाधन मानचित्र भी प्रदर्शित किया, जिसमें पंचायत के भीतर संभावित जोखिमों और संसाधनों के के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रौ पंचायत प्रधान शशि कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश परमार ने छात्रों और लोगों से आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहने की अपील की। वहीं राजमाता शांति देवी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें