फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Mon, 06 Jun 2022 02:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)

सार

कॉलेज के निदेशक राकेश ठाकुर ने बताया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पात्रता मानदंड और ब्रोशर को देखें। प्रवेश परीक्षा की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए बीटेक सिविल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोटला हिमाचल प्रदेश का चौथा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। 

विज्ञापन


कॉलेज की आधारशिला 15 नवंबर 2015 को रखी गई थी और कालेज के नाम से सुंदरनगर में कक्षाएं चल रही थी।  2021 में कॉलेज को स्थायी परिसर मिल गया। वर्तमान में इसके स्थायी परिसर में प्रथम वर्ष की कक्षाएं चल रही हैं। बीटेक की दो शाखाएं सिविल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग संस्थान में चल रही हैं।

हर कोर्स के लिए 60 सीटें तय की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.himtu.ac.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 जून है।
विज्ञापन


कॉलेज के निदेशक राकेश ठाकुर ने बताया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पात्रता मानदंड और ब्रोशर को देखें। प्रवेश परीक्षा की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें