फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांउटेन बाइक रैली के विजेता बने आशीष

विज्ञापन
बाईक रैली के प्रतिभागियों को सम्मानित करते विधायक ब्राक्टा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। तीन दिवसीय माउंटेन बाइक रैली में शेघी के आशीष शेरपा ने पहला स्थान हासिल किया है। रैली का आयोजन कंट्री रोवर टूअर एंड ट्रेवल कंपनी की ओर से रोहडू़ से चांशल के बीच करवाया गया। इसमें कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। रैली को आशीष शेरपा ने चार घंटे 11 मिनट में पूरा करके प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कनिष्क शर्मा चार घंटे 16 मिनट में पूरा कर दूसरा स्थान और तीसरे स्थान पर संदीप थापा (शिमला) ने चार घंटे 34 मिनट पर पूरा किया। इसमें चौदह वर्षीय दो प्रतिभागियों तन्मय शर्मा, पार्विक कुकरेजा ने भी भाग लिया था। रेस को प्रदीप ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रोहडू़ से रवाना किया। रैली के समापन अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें