सांगला स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मौजूद स्वयं सेवी और शिक्षक।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। समारोह में कामरू पंचायत प्रधान इंदु लक्ष्मी नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। पूर्व प्रधानाचार्य गंगा कुमार नेगी और यशवंत सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवी नताशा, श्वेता, पल्लवी, सहजल, नीतिका और तुलसी ने लक्ष्य गीत गाया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने एक से बढ़कर एक किन्नौरी, पहाड़ी, नेपाली और फिल्मी गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान 50 स्वयंसेवियों ने कामरू गांव के चारों ओर खुले पड़े कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्कूल परिसर के चारों ओर करीब 100 देवदार के पौधे रोपे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी नवजीवन नेगी और मधु बाला नेगी ने कहा कि स्वयंसेवियों ने कामरू गांव में तीन साल तक सफाई कार्यक्रम चलता रहेगा और ग्रामीणों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि कूड़े को खुले में न फेंके। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य बलविंद्र नेगी, प्रवक्ता सुनील नेगी, विनोद नेगी, मन ज्योत्सना नेगी, सुभद्रा नेगी, बबीता नेगी, हितेष नेगी, राजेश नेगी, राज भगत नेगी और धन देव नेगी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।