फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा से दिल्ली सेब की एक पेटी का माभाड़ा 87 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। नारकंडा से दिल्ली आजादपुर मंडी सेब की एक पेटी का मालभाड़ा 87 रुपये रहेगा। इसके अलावा कोटगढ़ से 98 रुपये और कुमारसैन से 95 रुपये में सेब की पेटी पहुंचाई जा सकेगी। उपमंडल कुमारसैन में सेब सीजन को लेकर कवायद तेज करते हुए सेब के मालभाड़े की दरें जारर कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कुमारसैन धर्मपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बागवाना, ट्रांसपोर्टर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सेब की फसल को देश की विभिन्न मंडियों में भेजने के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्र के हजारों बागवानों को बड़ी राहत मिली है।
इसके अलावा बागवानों ने सेब सीजन से पहले सड़कों की मरम्मत करवाने को लेकर भी प्रशासन से आग्रह किया। कुमारसैन उपमंडल के विभिन्न इलाकों में सेब उत्पादन लोगों का मुख्य व्यवसाय है। बागवानों के साथ किराये में किसी तरह की लूट न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने ट्रक, पिकअप ऑपरेटरों और बागवानों के साथ बैठक कर सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम कुमारसैन धर्मपाल ने बताया कि पिछले साल और इस वर्ष डीजल के दामों में कुछ खास तबदीली नहीं हुई है, जिस कारण बागवानों और ऑपरेटरों के साथ बैठक कर किराया न बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें