स्कूल प्रवक्ता संघ के चुनाव में जिला शिमला के 283 स्कूलों से 700 शिक्षकों ने लिया भाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू । स्कूल प्रवक्ता संघ ने मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू में चुनाव का आयोजन किया। इसमें अजय नेगी को दूसरी बार स्कूल प्रवक्ता संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में शिमला जिला के 283 स्कूलों से चुनकर आए 700 शिक्षकों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी सुरिंदर पुंडीर की देखरेख में हुई।
इसके अलावा आकाशदीप को महासचिव, देवेंद्र लक्टू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयपाल पराशर को वित्त सचिव चुना गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष डाॅ. अश्वनी कुमार, स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, पर्यवेक्षक उत्तम चंद रमचेत और राजिंदर वेक्टा भी मौजूद रहे।