डीपीएस झाखडी़ के प्रधानाचार्य डा. मुकेश गुप्ता प्रतिभावान छात्रों को अपने शुभ कर कमलों द्वारा प?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नीति आयोग अधीनस्थ अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत एनआरसी 2021 की नेशनल ऑलराउंडर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में डीपीएस झाकड़ी कक्षा द्वितीय बी के अगस्त्य बौद्ध ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा कक्षा दूसरी के छात्र कनिष्क ठाकुर ने अपने ग्रुप की 30 प्रतियोगिताओं में 29 में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अगस्त्य बोध और कनिष्क ठाकुर के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्साहित होकर डीपीएस झाकड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया। इसके साथ विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब के कार्य प्रभारी राहुल गुप्ता, नवल डमालू और राजेंद्र वर्मा को भी बधाई दी।