फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च पास्ट में आनी स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालछय खुन्न में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की मार्चपास्ट स्पर्धा में आनी स्कूल ने बाजी मारी। वहीं खुन्न स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। खंड स्त्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे खंड के 26 स्कूलों के 348 छात्र दमखम दिखा रहे हैं। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खोखो और योग सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज होने के बाद स्कूलों के छात्रों ने मार्चपास्ट प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू लाहुल स्पीति और भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता प्रेम शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल आनी महामंत्री योगेश वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर, डोलमा देवी, दयाराम ठाकुर और संदीप चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें