काजा उपमंडल में अभुदय संस्था और जन जातीय विभाग के संयुक्त म आयोजित मेडिकल कैंप में जांच करते मंत?
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा (किन्नौर)। काजा में आयोजित शिविर में वीरवार को जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा समेत 620 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान मरीजों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए। शिविर में आईजीएमसी शिमला से आई विशेषज्ञों की टीम ने सेवाएं दी। इसका उद्देश्य अति दुर्गम क्षेत्र के लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा। शिविर में उपचार के लिए सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई थी।
चार दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर में आईजीएमसी शिमला के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सेवाएं देंगे। शिविर का शुभारंभ करते हुए जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने आयोजन के लि अभ्युदय संस्था की सराहना की। संस्था के चेयरमैन रवि बिष्ट ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस तरह के शिविर काफी लाभदायक होते हैं। इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, बीएमओ तेंजिन नोरबु सहित संस्था के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।