फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरथ में 300 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
एसजेवीएन लूहरी विद्युत परियोजना चरण 1 के सौजन्य से नीरथ पंचायत में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौर? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम ने लुहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन नीरथ में रविवार को बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नीरथ पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने इस आयोजन को लेकर लूहरी परियोजना का आभार प्रकट किया। इस शिविर में नेत्र, दंत, स्त्री रोग, सामान्य रोग, नाक और कान रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की।
शिविर में उपयुक्त रोगियों को निशुल्क आंखों के लिए चश्मे भी प्रदान किए गए। यह शिविर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में नीरथ पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर नीरथ पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह, एजीएम लूहरी परियोजना बलजीत और राजेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें