फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Common Mobility Card: शिमला में एचआरटीसी के तीन काउंटरों पर मिलेगा एनसीएमसी कार्ड, लगेंगे इतने पैसे

Wed, 25 Sep 2024 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी ने इसके लिए शिमला में तीन काउंटरों में कार्ड की सुविधा बुधवार को शुरू की। लोग मालरोड शिमला, पुराना बस अड्डा और आईएसबीटी में 100 रुपये में यह कार्ड बनवा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
एनसीएमसी कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी ने यात्रियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू कर दी है। एचआरटीसी ने इसके लिए शिमला में तीन काउंटरों में कार्ड की सुविधा बुधवार को शुरू की। लोग मालरोड शिमला, पुराना बस अड्डा और आईएसबीटी में 100 रुपये में यह कार्ड बनवा सकते हैं। एनसीएमसी कार्ड को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि यह प्रीपेड कार्ड के रूप में तो काम करेगा ही इसका उपयोग एटीएम कम डेबिट कार्ड के रूप में भी हो सकेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा यात्री इससे रेलवे ओर मेट्रों के किराये की अदायगी भी कर सकते हैं। ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य और एचआरटीसी पहला परिवहन निगम बन गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी भी इस कार्ड के जरिये निगम की बसों में किराये का भुगतान कर सकेंगे। एचआरटीसी के मुताबिक शुरूआत में एनसीएमसी कार्ड शिमला लोकल की बसों में उपयोग किया जा सकेगा। अगले चरण में ये सुविधा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के अन्य क्षेत्रों की बस सेवा में भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें