फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों ने साथ बैठकर पी शराब और फिर..

Tue, 21 Jan 2014 05:00 PM IST
अमर उजाला,नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
जायदाद के बंटवारे में विवाद को लेकर पीरस्थान गांव में एक बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार देर रात की है।
विज्ञापन


घटना के वक्त दोनों अपनी दुकान में शराब पी रहे थे। इस बीच विवाद गहराया और एक ने दूसरे की जान ले ली। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को पास के जंगलों से गिरफ्तार किया है।

वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद करके हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नालागढ़-बददी हाईवे पर पीरस्थान गांव में अनूप कुमार (52) पुत्र प्रकाश चंद निवासी वार्ड 8, नालागढ़ की फ्रूट शॉप है। आरोपी बड़ा भाई रविंद्र कुमार उर्फ घुग्गी (57) हरियाणा के पीपली में बिजली बोर्ड में सहायक स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है और रविवार को अवकाश होने के चलते वह यहां आया हुआ।

पीरस्थान में ही दुकान के साथ उसका मकान है। रविवार देर रात दोनों भाई दुकान में शराब पी रहे थे। उस वक्त दुकान का नौकर भी मौजूद था।

जायदाद बंटवारे का विवाद गहराया तो तो बात धक्का-मुक्की तक जा पहुंची। तैश में आकर आरोपी रविंद्र कुमार साथ सटे अपने घर से 12 बोर की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लेकर आ पहुंचा।

मामला बिगड़ता देख नौकर ने अनूप के बेटे को फोन पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले की बेटा वहां पहुंचता, बड़े भाई ने छोटे के सीने पर गोली दाग दी और भाग गया।

घायल अवस्था में अनूप कुमार को नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी एस अरुल कुमार, एसएचओ नालागढ़ चमन लाल, जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी की धरपकड़ के लिए चारों तरफ जाल बिछाया।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसे सरसा नदी के किनारे जंगलों में दबोचा। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें