फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साहल में कार और बाइक की टक्कर में युवक घायल

विज्ञापन
साहल में कार मोटर साइकल की टक्कर में घायल युवक पधर अस्पताल में  उपचाराधीन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी-पठानकोट पर साहल कस्बे के पास बुधवार सुबह कार और बाइक की आपस भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई थी। मौके पर उपस्थित साहल गांव निवासी रोशन लाल बिष्ठ, नवीन कुमार और अन्य युवकों ने हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए पधर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

प्रारंभिक उपचार के बाद घायल युवक को मेडिकल कालेज नेरचौक को रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक के दाएं पांव में फ्रेक्चर हुआ है। घायल युवक सिद्धार्थ वालिया पुत्र विजय पाल वालिया सिरमौर के नाहन के रहने वाले हैं। कार को गौतम दत्ता पुत्र सुंदर लाल दत्ता निवासी कुफ्टाधार शिमला चला रहे थे। मामले की जांच करने पहुंचे पधर थाना के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप से पहले दोनों पार्टियों का आपसी समझौता हो गया था। हादसे में कार और बाइक को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें