फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की मजबूती से ही आगे बढ़ेगा देश : राहुल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर आईटीआई में प्रशिक्षुओं को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते सिविल जज राहुल। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक महिलाएं न केवल सशक्त होंगी बल्कि आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। यह बात जोगिंद्रनगर के डोहग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में जोगिंद्रनगर न्यायालय के सिविल जज राहुल ने प्रशिक्षुओं से कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रभावी कानून लागू हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं के अधिकार बताए। कहा कि वे नजदीकी पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज करवा सकती हैं। यहां तक कि न्यायालय में भी शिकायत पत्र दिया जा सकता है।
उन्होंने आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं की सराहना की। कहा कि महिलाओं के मजबूत होने से ही देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। आईटीआई के प्राचार्य तनुज शर्मा ने प्रशिक्षुओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। यहां पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी के अलावा सामाजिक सरोकारों में प्रशिक्षुओं की सहभागिता पर भी ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र मंडी के लाल चंद ने युवाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। आईटीआई के प्राचार्य तनुज शर्मा ने सिविल जज का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें