फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्लभ महाविद्यालय में होगी महिला कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
पड्डल मैदान में सोमवार से शुरू होने वाली महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मैदान को समतल करते हुए क - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में 3 से 6 जनवरी तक नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी (महिला वर्ग) चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के इतिहास में पहली मर्तबा उत्तरी भारत के अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (महिला वर्ग) चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
चैंपियनशिप के मीडिया समन्वयक सहायक प्रोफेसर चमन लाल क्रांति सिंह और आयोजन सचिव डॉ. सुनील सेन ने कहा कि अंतर विश्वविद्यालय महिला वर्ग कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर भारत के 35 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। चैंपियनशिप में लगभग 38 इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें लगभग 400 खिलाड़ी, 100 से अधिक टेक्निकल मैनेजर, टीम मैनेजर और कोच भाग लेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रोफेसर सीमा बावा को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी (महिला वर्ग) चैंपियनशिप का समन्वयक नियुक्त किया गया है। चैंपियनशिप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल विशेषज्ञ और खिलाड़ी भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें