फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुरानी पेंशन की बहाली के संघर्ष को मजबूत करने के लिए नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने प्रदेशभर में विभागीय कार्यालयों में गेट मीटिंग का आयोजन किया। संगठनों ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू किया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में एक लाख कर्मचारियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा था लेकिन कर्मचारियों के सहयोग से यह संख्या दो लाख तक पहुंच गई। सभी सदस्यों ने मिलकर प्रदेश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई और अपने हक की इस लड़ाई में भाग लिया। शनिवार से शुरू हुए सदस्यता अभियान में लगभग 30000 से भी अधिक कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ली है, जो एक नया रिकॉर्ड है।
एनपीएस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारी, अधिकारियों का गेट मीटिंग को सफल बनाने और संगठन की सदस्यता लेने के लिए भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें