फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय में महिला कूदी, युवाओं ने जान जोखिम में डालकर बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सोमवार देर शाम बीएसएल जलाशय सुंदरनगर में एक महिला कूद गई। जब महिला को लोगों ने डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन

जलाशय में खून जमा देने वाले ठंडे पानी में कूदने की कोई हिम्मत न कर पा रहा था। इसी दौरान घुमारवीं निवासी शुभम भारद्वाज जो यहां सीमेंट स्टोर में काम करता है जलाशय में कूद कर महिला को बचाने के लिए आगे आया। इसी दौरान बीडीसी सदस्य महेश शर्मा भी वहां पहुंचे और उसने भी शुभम के साथ बेसुध अवस्था में महिला को बाहर निकाला।
उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से नाजुक हालत को देखते हुए महिला को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तीमारदार न होने पर बीडीसी सदस्य महेश शर्मा और उके मित्र हितेश, राहुल, निखिल गुलेरिया और निखिल ठाकुर ने उसे मेडिकल कालेज ले गए। उन्होंने महिला के पति के बारे में जानकारी जुटा कर घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला घुमारवीं की रहने वाली है। वह नहर में क्यों कूदी इसको लेकर मामला साफ नहीं हो पाया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुकेत व्यापार मंडल के संयोजक सुरेश कौशल ने प्रशासन से मांग की है कि महिला की जान बचाने वाले युवाओं को लिए पुरस्कृत किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें