फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी हलकों में बराबर बांटूंगी सांसद निधि : प्रतिभा

विज्ञापन
मंडी के तहत चैलचौक में समर्थकों द्वारा भेंट की तलवार को लहरातीं सांसद प्रतिभा सिंह - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर/सुंदरनगर(मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी हलकों में सांसद निधि को बराबर बांटा जाएगा। यह बात हाल ही में मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन के दौरे के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरन चैलचौक, दियारगी और महादेव में लोगों का आभार जताया। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जीत के लिए आपका विशेष धन्यवाद करने आई हूं। उन्होंने कहा कि नाचन के विकास के लिए हॉलीलॉज के दरवाजे हमेशा खुले रहे हैं और आगे भी खुले रहेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए नाचन में कांग्रेस पार्टी के टिकट के चाहवानों की बढ़ती भीड़ पर उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस का टिकट पार्टी के सर्वे में मजबूती से उभर कर सामने आने वाले नेता को ही मिलेगा। सांसद धन्यवाद दौरे के दौरान नाचन कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एकजुट और हाजिरी भरते नजर आए। इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर ग्राम पंचायत कांढी कमरुनाग, नौण, बासा, बाहल्ड़ी, किलिंग, सिल्हणु, देलगटिकरी के विकास कार्यों के लिए दो-दो लाख देने की घोषणा की। वहीं, चैलचौक, नैहरा के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिभा की जीत ने दिलाई जनता को राहत : मुसाफिर
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर ही सत्ता पर काबिज हुई है। इनके कार्यकाल में हमेशा जनता ने बेरोजगारी और महंगाई का दंश झेला है। ये लोग मतदाताओं को लुभावने सपने दिखाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह की जीत ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। अपनी जमीन खिसकते देख सरकार को डीजल, पेट्रोल और खाद्य तेल के बढ़े दामों को कम के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस अवसर पर बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, चेत राम ठाकुर, लाल सिंह कौशल, मंडलाध्यक्ष नीलमणी ठाकुर, प्रेम लाल गुड्डू, नरेश चौहान, केसरी लाल, लाभचंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें