फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वल्लभ कॉलेज को मिली ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

Thu, 19 Sep 2024 05:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शारीनिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष ने प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा को सौंपी ट्रॉफी, दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी को राज्य स्तर पर पुरुष वर्ग की खेल प्रतिस्पर्धाओं (2023-2024) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से नवाजा गया है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनील सेन की अगुवाई में ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा को सौंपी। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सुरीना शर्मा ने खिलाड़ियों और अन्य को शुभकामनाएं दी हैं।
प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने कहा कि सत्र 2023-24 में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के पुरुष खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शूटिंग प्रतिस्पर्धा, जूडो, बॉक्सिंग, बुशू में प्रथम स्थान अर्जित किया है। क्रॉस कंट्री, रेसलिंग, कैयकिंग में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर रनर अप ट्रॉफी को अर्जित किया है। वॉलीबाल और एथलेटिक्स में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है। राज्य स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय को पुरुष वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से नवाजा गया। महिला वर्ग हॉकी प्रतिस्पर्धा में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान, हैंडबॉल में द्वितीय स्थान, शूटिंग में द्वितीय स्थान, वूशु में कैयकिंग में प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील सेन ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए हर्ष के पल है। इस अवसर पर खेल काउंसिल के समन्वयक डाॅ. रविंद्र कुमार, सदस्य डाॅ. राजकुमार ठाकुर, डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. सीमा शर्मा, फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन, डाॅ. बनिता सकलानी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें