फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में पहली बार शुरू किए दो नए कोर्स, 90 प्रतिशत सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकिंग फाइनांस सर्विस इंश्योरेंस और रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट कोर्स के लिए विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम संकाय के अंतर्गत शुरू किए गए दो नए कोर्सों में 90 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने पहली बार बैंकिंग फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस तथा रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले शुरू किए थे, लेकिन अपेक्षित संख्या में विद्यार्थियों की रुचि नहीं दिखी। आरक्षित 40 से अधिक सीटों पर भी प्रवेश न होने से अधिकांश सीटें रिक्त रह गईं। नई शिक्षा नीति के तहत इन दोनों पाठ्यक्रमों के संचालन को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
इन कोर्सों का उद्देश्य बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और रिटेल क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को देखते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना था। जून में शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में अब तक 900 से अधिक विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें बीए के 555, बीएससी मेडिकल के 56, बीएससी नॉन मेडिकल के 88, बीकॉम के 76, बीबीए के 31 तथा बीसीए के 84 विद्यार्थी शामिल हैं। जिन विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया अधूरी रह गई है, उन्हें मेरिट के आधार पर दाखिला देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नए सत्र के कोर्सों में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। अब तक 900 से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश पूरे हो चुके हैं। -प्रकाश चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें