मंडी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर पांव पसारने लगी है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण से 24 साल के युवक समेत दो संक्रमितों की मौत हो गई है।
वहीं, सात बच्चों समेत 90 नए मामले सामने आए हैं। मरने वालों में 24 वर्षीय सनारली करसोग निवासी युवक ने करसोग अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, मझैली सदर क्षेत्र की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला का देहांत कोविड अस्पताल नेरचौक में हुआ है।
अकेले मंडी सदर से ही कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं। जोगिंद्रनगर से 13, सुंदरनगर में 6, बल्ह में 16, सरकाघाट में 6, पधर में 5, सराज में 3, गोहर में 4, करसोग में 15, धर्मपुर में संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
दस दिन में 10 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। वहीं 662 कोरोना संक्रमण के नए मामले पाए गए हैं। 300 से अधिक संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। मंडी सदर, करसोग, बल्ह, सराज और जोगिंद्रनगर हॉट स्पॉट क्षेत्र बने हुए हैं। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को कोरोना के मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
यह हैं हालात
दिन संक्रमित मौतें
14 70 01
15 29 00
16 77 03
17 73 00
18 68 00
19 49 01
20 55 00
21 52 00
22 24 01
23 80 02
24 90 02