फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरोट की तर्ज पर गोहर में भी शुरू हुई ट्राउट फिश फार्मिंग

Tue, 16 Jun 2026 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। क्षेत्र में अब बरोट और पतलीकूहल की तर्ज पर ट्राउट फिश पालन की शुरुआत हो गई है। गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत बासा के दाड़ी के निवासी हरीश चौहान ने क्षेत्र में पहली बार ट्राउट फिश फार्मिंग का बीड़ा उठाया है, जिससे स्थानीय किसानों और युवाओं में भी इस व्यवसाय को लेकर नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

हरीश चौहान ने मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से ट्राउट फिश पालन के लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने उन्हें ट्राउट फिश का बीज उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने अपने गांव में ट्राउट फिश फार्म विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है। ट्राउट फिश ठंडे और स्वच्छ पानी में पनपने वाली उच्च गुणवत्ता की मछली मानी जाती है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग और बेहतर कीमत मिलती है। अब गोहर क्षेत्र में इसकी शुरुआत होने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कई लोग इस व्यवसाय की संभावनाओं के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और भविष्य में इसे अपनाने की इच्छा जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें