संध्या- तीन दिवसीय पारंपरिक नबाही देवी मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सांय 7:00 बजे स्टार कलाकार इशांत भारद्वाज अपनी नॉन स्टॉफ नाटियों से धमाल मचाएंगे। वहीं कियारा चौधरी, राखी गौतम और कुलदीप भारद्वाज भी रंम जमाएंगे।
समापन- जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल में बेटा राम फाउंटेशन की ओर से चल रहे दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का दोपहर बाद 3:00 बजे समापन किया जाएगा।
बैठक- नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे नगर परिषद सरकाघाट परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।
शिविर - नागरिक चिकित्सालय करसोग स्थित एचआईवी/आईसीटीसी और नई दिशा केंद्र में सुबह 10:30 बजे से एचआईवी जांच तथा परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शिविर - करसोग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर महोग में क्षय रोग की रोकथाम और बचाव को लेकर सुबह 10:30 बजे से जागरूकता शिविर व परामर्श कार्यक्रम आयोजित होगा।