फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बिजली गिरने से पेड़ हो गया दोफाड़

विज्ञापन
चडयाणा गांव में बिजली गिरने से टूटा पेड़। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के चंडयाणा वार्ड में करीब साढ़े पांच बजे पेड़ पर अचानक बिजली गिरी। बिजली की गड़गड़ाहट दूर तक सुनाई दी। लोग सहम उठे। जिस पेड़ पर बिजली गिरी, वह दोफाड़ हो गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यह पेड़ चडयाणा के बीच गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के आंगन में था। पेड़ के साथ नेला वार्ड पार्षद की दुकान भी है, जो कि घटना के समय खुली थी। आंगनबाड़ी केंद्र के साथ लगते 5- 6 मकानों के कुछ स्लेट भी टूट गए हैं। नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि बिजली का धमाका इतने जोर का था कि क्षेत्र के अलावा दूर तक हर कोई सहम उठा।
विज्ञापन

हलका पटवारी देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। एसडीएम मंडी रितिका जिंदल ने भी स्थिति की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें