मंडी के तहत करसोग में बीडीओ ऑफिस चुराग में पंचायत सचिवों की नई कार्यकारिणी।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में नए बीडीओ ऑफिस चुराग में पंचायत सचिवों की पहली कार्यकारिणी गठित की गई। इसके लिए एक बैठक रविवार को पंचायत सचिव खेमराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत सचिव संघ का गठन किया।
मेघ सिंह को अध्यक्ष, नीमाराम उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार शर्मा मुख्य सचिव और प्रेस सचिव खेमराज को बनाया गया। संगठन सचिव श्यामलाल, सह संगठन सचिव भीम सिंह, सलाहकार हेमराज, सदस्य खेमराज, तेजराम, हेमंत कुमार और मीना देवी को बनाया गया।
पंचायत सचिवों की कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक हुई। इसमें जिला परिषद कैडर में न रखे जाने पर चर्चा की। मांग रखी गई कि पंचायत सचिवों को जिला परिषद कैडर से बाहर कर पंचायतीराज विभाग में मिलाया जाए। इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों ने बीडीओ ऑफिस से सैलरी जारी न कर ट्रेजरी से दिए जाने का भी सरकार से आग्रह किया।
मांगों को लेकर नवगठित कार्यकारिणी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री से भी मिलेगी, ताकि लंबे समय से चली आ रही पंचायत सचिवों की मांग पूरी हो सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसी साल जुलाई में दो दिवसीय करसोग दौरे के दौरान चुराग में नया विकास खंड खोले जाने की घोषणा की थी। इसके बाद नए बीडीओ ऑफिस खोले जाने की अधिसूचना जारी की गई। नवगठित पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष मेघ सिंह ने बताया कि बीडीओ ऑफिस चुराग में पंचायत सचिवों की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसके बाद कार्यकारिणी की पहली बैठक भी आयोजित की गई। संवाद