फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, सात पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में रविवार को कोरोना संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत हो गई। संक्रमण में 7 मामले सामने आए हैं। मृतकों में चच्योट क्षेत्र के नांडी की 82 वर्षीय महिला, भराड़ू, जोगिंद्रनगर निवासी 85 वर्षीय महिला और सरकाघाट की 57 वर्षीय महिला की रविवार सुबह नेरचौक कोविड अस्पताल में मौत हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार को जिलेभर से 74 सैंपल जांचे गए। इसमें सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिवों में बल्ह से 2, सुंदरनगर से 3, सदर से 1 और सराज से 1 मामला सामने आया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। घर से जरूरी होने पर ही मास्क लगाकर निकलें। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइजर लगाएं। घर से बाहर निकलने पर हमेशा सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें