फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की धाम से लौट रहे लोगों की कार गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
सुंदरनगर के पंडार में हुए कार हादसे में घायल महिला का अस्पताल में उपचार करतीं चिकित्सक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग मार्ग पर पंडार के समीप शादी समारोह की धाम से लौट रहे रिश्तेदारों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक की पत्नी समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के सीएचसी रोहांडा में भर्ती करवाया गया है। मृतक चालक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र खेम राज निवासी पंडार के रूप में की गई है।
घायलों में इंद्र सिंह की पत्नी कांता देवी, डोला राम निवासी कनौण, प्रभा देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी अपर पंडार और प्रभा देवी की बेटी रूही शामिल है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मंगलवार दोपहर बाद कार (एचपी 30 2462) में सवार सभी लोग पंडार के समीप नालनी गांव शादी की धाम खाने गए थे।
विज्ञापन

धाम खाने के बाद जैसे सभी लोग कार में लौट रहे थे तो पंडार से 200 मीटर पीछे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।
अन्य सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही बचाव कार्य के लिए दौड़े। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें