फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरोक्षक व गैर शिक्षक पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिक्षक और गैर शिक्षक पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका है। पात्र महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के 11 जनवरी को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार होंगे। प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

निजी संस्थान के लिए अकाउंट विषय में तीन पद, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर (बीडीएम) के 3 पद, काउंसलर का 1 पद तथा मार्केटिंग मैनेजर के 3 पद और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों को भरने के लिए बेरोजगार पुरुष एवं महिला युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
निजी संस्थान की ओर से चयनित आवेदकों को प्रतिमाह फैकल्टी के लिए 10 हजार रुपये, बीडीएम के लिए 14 हजार, काउंसलर के लिए 7 हजार और इन्सेंटिव, मार्केटिंग मैनेजर के लिए 12 हजार तथा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए 8 हजार रुपये और स्टाइपंड प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी एसआर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र की एक प्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, आधार कार्ड की प्रति, रोजगार पहचान पत्र आदि लेकर 11 जनवरी को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए प्रात: 10:00 बजे पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें